जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर जहर उगलने का काम करता है। पाकिस्तान हमेशा ही भारत को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। इसलिए वह भारत की गलतियों को हमेशा ही संयुक्त राष्ट्र संघ में उछाल कर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करता रहता है। इस बार भी पाकिस्तान के द्वारा ऐसी ही एक हरकत की गई है। बीते कई दिनों से भारत में हेट स्पीच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा बनी रही है। इसी मामले को पाकिस्तान के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाया गया और भारत के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस्लामिक सहयोग संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर पाकिस्तान ने यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस्लामिक सहयोग संगठन पूरे विश्व के इस्लामिक देशों का प्रतिनिधित्व करता है और उसका प्रतिनिधित्व इस बार संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के द्वारा किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के प्रतिनिधि मुनीर अकरम के द्वारा यह मुद्दा उठाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ में बोलते हुए मुनीर अकरम ने कहा कि हेट स्पीच को वैश्विक स्तर पर अपराध घोषित किया जाए वरना इससे विश्व की शांति भंग हो जाएगी।
मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र संघ में विशेष रूप से भारत की ओर टीका टिप्पणी की है। इस्लामिक सहयोग संगठन के द्वारा भारत में कुछ नेताओं के द्वारा धार्मिक विवादित टिप्पणी की जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र संघ में कहा कि दुनिया में जहां कहां भी हेट स्पीच जैसे मामले सामने आते हैं उस पर संयुक्त राष्ट्र संघ को तुरंत संबंधित देश पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच जैसे मामले किसी धर्म विशेष की संवेदनाओं को कुरेदने का काम करते हैं इसलिए यह एक प्रकार से मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है।
वहीं पाकिस्तान के द्वारा किए गए इन आरोपों का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। पीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत हमेशा से ही सहिष्णु देश रहा है और दूसरे धर्म के प्रति आदर करता है। सहिष्णुता ही भारत का सांस्कृतिक मूल्य है। इसलिए जब कभी भारत में दूसरों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने या आहत करने जैसी घटना होती है तब तक भारत के द्वारा उस पर तुरंत कार्रवाई की गई है। तिरुमूर्ति ने पाकिस्तान के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को बांटने वाली बाहरी तरीके से दी गई चुनिंदा हरकतों को हम सिरे से खारिज करते हैं।